फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली बंबा बाईपास पर लगा लंबा जाम, दो एंबुलेंस भी फंसीं, जाम खुलवाने में छूटे पुलिस कर्मियों के पसीने

Sat, 05 Aug 2023 01:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में शनिवार को बिजली बंबा बाईपास पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। वहीं, जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार सुबह जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। बताया गया कि इस दौरान दोनों एंबुलेंस काफी समय तक जाम में ही फंसी रहीं।

विज्ञापन


बताया गया शनिवार सुबह बिजली बंबा बाईपास पर ट्रक खराब हो गया, जिसके चलते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा गया। जाम इस कदर भीषण था कि दुपहिया वाहन भी जहां थे, वहीं लंबे समय तक ठहरे रहे। इस बीच दो एंबुलेंस भी फंस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी भी जाम की भेंट चढ़ गई। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।

शनिवार को बिजली बंबा बाईपास पर हापुड़ रोड की तरफ से आ रहा ट्रक बांके बिहारी इंस्टीट्यूट के पास खराब हो गया। ट्रक खराब होने के बाद वाहन चालकों ने बेतरतीब वाहन चलाकर दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों का भी रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंस गई, जिसे जैसे-तैसे पेट्रोल पंप पर लाया गया। पैदल ही जाम खुलवाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस में जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। इस दौरान मिनटों का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा समय लग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें