फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- चंद लोगों के इशारे पर बना दिए किसान विरोधी कानून

Tue, 19 Jan 2021 05:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बोले, सांसद-मंत्री धरनास्थल पर जाकर कह दें कि ये लोग किसान नहीं 
विज्ञापन
मंच से बोलते जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सांसद-मंत्री कह रहे हैं कि धरना देने वाले किसान नहीं है। अगर वह अपनी बात पर कायम हैं तो मेरठ के सांसद करनावल में धरनास्थल पर जाकर ऐसा बोलकर दिखा दें। कृषि कानून पर चल रहे विरोध पर मेरठ पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चंद लोगों के इशारे पर किसान विरोधी कानून बना दिए गए हैं। अगर ये कानून लागू हुआ तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। 

विज्ञापन


जयंत ने कहा कि नागपुर के कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में पंडित नेहरू रसियन कॉपरेटिव मॉडल लाना चाहते थे। इसमें जमीन राज्य सरकार की होती और किसान मजदूर की तरह काम करता। चौधरी चरण सिंह ने इसका विरोध किया और वह मॉडल लागू नहीं होने दिया। वही हालत आज आ गए हैं।

ऐसे में किसानों को आगे बढ़कर विरोध करना चाहिए। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की परेड के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये किसानों का आंदोलन है और रालोद किसानों के साथ है। बस आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईएएस के भाई ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम, उठ रहे ये बड़े सवाल, जल्द खुलेगा राज

जयंत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में न अपराध थम रहा है न ही युुवाओं को रोजगार मिल पा रहा है। निवेश के सारे दावे खोखले साबित हो चुके हैं। मंदिर के नाम पर उगाही की जा रही है।

वोट के लिए लव जिहाद और कैराना पलायन के काल्पनिक मुद्दे बनाए जा रहे हैं। अगले विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कहा कि रालोद के समाजवादी पार्टी केे साथ अच्छे संबंध हैं। गठबंधन की आगे भी संभावना रहेगी।

केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में काम करते हुए किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। यदि किसान के साथ आमजन इस आंदोलन में नहीं जुड़ा तो इसका सीधा प्रभाव आम जनता को भी भुगतना पड़ेगा। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह व संचालन डीपी गिरी ने किया।
विज्ञापन


 पूर्व एमएलसी के परिजनों को दी सांत्वना 
जयंत चौधरी ने पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के शास्त्रीनगर आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने मोहनपुरी स्थित रालोद नेता डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा के आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें