मेरठ के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर कार्रवाई से पहले लखनऊ ने गोपनीय रिपोर्ट मेरठ के अधिकारियों से भी मांगी है। बताया गया कि जहां-जहां पर अनिरुद्ध कुमार की पोस्टिंग हुई, वहां के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में कई अधिकारियों के बयान लेने की तैयारी चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब वीडियो कैसे और कहां से वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष पर हमला, उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता मैच,फाइनल में बनाई जगह
कैसे बनी वीडियो, खुलेगा राज
एसपी देहात का कहना है कि वाराणसी में स्कूल की बच्ची से दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपी को ट्रैप करने के लिए वीडियो बनाई थी। जांच टीम में शामिल अधिकारी एक्सपर्ट से राय ले रहे हैं कि यह वीडियो ट्रैप करने के लिए एसपी देहात ने बनाई या फिर आरोपी ने बनाई। इसकी भी जांच की जा रही है। फॉरेसिंक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि होगी।