सुरंग बनाकर सराफा कारोबारियों की दुकानों पर धावा बोलने वाले बदमाशों तक पुलिस को पहुंचाने में सराफ पीयूष गर्ग की दोनों बेटी इंशिका और स्वार्णिका मददगार साबित हो सकती हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने तफ्तीश में इन दोनों बहनों की मदद ली है। उन्होंने पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण इनपुट दिए हैं।
वहीं इस पर पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू भी कर दी है। इन दोनों के साथ पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे हैं।
सराफ पीयूष गर्ग अपनी दुकान पर दोनों बेटी इंशिका (16) और स्वार्णिका (15) के साथ बैठे थे। दोपहर 12:30 बजे सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया और नौचंदी थाना पुलिस जांच के लिए सराफ की दुकान पर पहुंची। सीओ ने पूछा कि दुकान पर घटना से पहले कोई अनजान या संदिग्ध शख्स आया हो या फिर किसी पर शक हो। तभी दोनों बहन बोलीं कि अंकल हम कुछ बताना चाहते हैं।