फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में भारी पुलिस फोर्स के साथ अचानक पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला

Thu, 19 Sep 2019 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ जिला कारागार प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरूवार को जिला जल, डीएम, एसएसपी और अन्य आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ अचानक कारागार में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अधिकारियों ने तकरीबन दो  घंटे तक जिला जेल की  व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान अधिकारियों को कोई संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लग सकी। अधिकारियों ने इस दौरान बंदियों की समस्याओं से भी रुबरू हुए।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: यूपी: आईआईएमटी गंगानगर में लगातार दूसरे दिन गुंडागर्दी, अब गेट के सामने दुकान पर बरसाईं गोलियां

शासन के निर्देश पर जिला कारागारों की व्यवस्था सुधारने में जुटे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मेरठ में जिला जज समेत डीएम अनिल धींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने कई थानों की फोर्स के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों और भारी पुलिस फोर्स को देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी चौकन्ने हो गए। वहीं अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक जिला कारागार को जमकर खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी लगभग दो घंटे तक जिला कारागार में रहे। इस दौरान जेल अधिकारियों की सांसे थमी रहीं। दो घंटे बाद जेल से बाहर निकले जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जिला जज ने बंदियों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। वहीं, फोर्स ने महिला बैरक, हॉस्पिटल, पाकशाला, डिस्पेंसरी सहित सभी हाई सिक्योरिटी बैरकों की सघन तलाशी ली। 

यह भी पढ़ें: सुभारती के अधीक्षक की हत्या के दो आरोपियों ने दिल्ली थाने में किया सरेंडर, 25-25 हजार का था इनाम

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस के हाथ नहीं लगी। हालांकि जिला कारागार में साफ-सफाई को लेकर कुछ समस्याएं थीं, जिनके समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने भी जेल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त और चाक-चौबंद होने का दावा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें