लोग हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे लेकिन, अफसरों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। वहीं मेरठ में मेडिकल के बाहर बुलडोजर गरजता रहा। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। कई जगह दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती कर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ, नगर निगम प्रबंधन और मेडिकल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखा दुकानदारों का कुछ सामान भी जब्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में दोबारा से सड़क पटरी या नाले के ऊपर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी
नगर निगम प्रवर्तन दल टीवी गढ़ रोड पर अब से पहले भी कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला चुकी है। अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही समय बाद फिर से लोग सड़क की पटरी पर दुकान सजा रहे हैं। जिसके कारण शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है।
सोमवार को नगर निगम परिवर्तन दल की टीम ने मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पटरी पर मिट्टी के बर्तन आदि सामान की दुकान लगाने वालों को हटाया। साथ ही इस दौरान सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग भी हटाए गए।