फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंदियों को नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले चार पुलिसकर्मी निलंबित, दोहरे हत्याकांड के आरोपी को मिल रही वीआईपी सुविधाएं

Sun, 30 Jan 2022 12:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बंदियों को अवैध पदार्थ सप्लाई करने करने वाले चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं एसएसपी ने इस मामले म चारों पुलसिकर्मियों को निलबंति कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कचहरी स्थित सेशन हवालात में बंदियों को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। आरोप ये भी है कि जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी उस्मान गाजी को पेशी के दौरान स्पेशल सुविधा मिल रही थी। इस प्रकरण में भी सिपाहियों के खिलाफ जांच चल रही है। 

विज्ञापन


कचहरी स्थित सदर और सेशन हवालात में बंदियों को पुलिसकर्मी चरस और गांजा सप्लाई कर रहे थे। इस मामले की शिकायत 15 दिन पहले एसएसपी को मिली। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच करा ली, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ नशीला पदार्थ सप्लाई करते दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। सीओ सिविल लाइन को प्रकरण की जांच सौंपी गई थी। सीओ की जांच में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, नवीन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार व रोहित कुमार की भूमिका मिली। सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।। पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच शुरू करा दी।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के आरोपी को वीआईपी सुविधा
खरखोदा थानाक्षेत्र के काजीपुर में तीन साल पहले दो लोगों की गोली बरसा कर हत्या की गई थी। इसमें मुख्य आरोपी उस्मान गाजी है, जो अभी जेल में है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी उस्मान गाजी को भी पुलिसकर्मी कचहरी में पेशी के दौरान स्पेशल सुविधाएं दिलाते थे। चर्चा यह भी कि दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की फिराक में रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा

15 दिन पहले कचहरी में पेशी के दौरान बंदियों को नशीला पदार्थ देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। दोनों आरोपियों की चारों पुलिस वालों से दोस्ती थी। नशीला पदार्थ कहां से आता था। अभी पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना कि अभी इस मामले में और भी खुलासे होंगे। इन चारों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ही कचहरी में कैसे लगती थी। इसकी भी जांच हो रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें