फिल्म कलाकार संसार सिंह के हत्यारे को आजीवन कारावास
बागपत में जिवाना गांव के फिल्म कलाकार संसार सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले को न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बुधवार को मेरठ पहुंचे। वे गढ़ रोड राजेश्वरी मंदिर में श्रीराम दरबार और पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि लव जिहाद पर कानून बनाने से क्या होगा। जब भाजपा की ही दोहरी नीति है। एक तरफ तो पार्टी इसका विरोध करती है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री संघ प्रचारक रामलाल की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने लखनऊ पहुंचते हैं, जबकि उनकी बेटी की शादी मुस्लिम युवक से हुई। वहीं, इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी शंकराचार्य के दर्शन को पहुंच गए। इस बीच उन्होंने विवाद के विषय में बात करना चाहा तो शंकराचार्य उन पर भी भड़क गए। इस पर आग बबूला हुए सांसद ने कहा कि मैं आपको भी सन्यासी मानने से इंकार करता हूं। इस बीच दोनों में तीखी बहस हुई। इसके बाद शंकराचार्य के सेवकों ने सांसद को खींचकर कमरे से बाहर निकाल दिया।
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस की रथेड़ी कट के पास बाइक सवार 10 हजार के इनामी बदमाश याकूब के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने पर वह घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर मोबाइल टावर से चोरी की गई पांच बैटरी बरामद की गई।
सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव करीमपुर की मंढैय्या थाना सरधना जनपद मेरठ निवासी याकूब है। वह नई मंडी कोतवाली में पंजीकृत चोरी के दो मुकदमों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसकी बाइक और तमंचे को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।
आज विश्व योग दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में यूपी के विभिन्न जिलों में योग संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। योग चंद मिनटों में शरीर को निरोगी बना देता है। शारीरिक और मानसिक रूप से योग किसी वरदान से कम नहीं है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि हर उम्र के पुरुष और महिलाओं को अपने दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए।