सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्थ रही।
बागपत जनपद में ईदगाह में भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने नमाज़ियों को अंदर जाने से रोका तो लोगो ने रोष जताया। पुलिस के साथ नोझोंक हुई। लोगो के बातचीत करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के आश्वासन के बाद ही सभी को अंदर जाने दिया गया।
बिजनौर जनपद में चांदपुर ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह उल फितर की नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ, कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में ईदगाह में सवेरे 6:30 बजे ईद उल फितर की नमाज़ अमन और वतन की तरक्की व आपसी भाईचारे की दुआ के साथ मौलाना मुफ्ती खलीलुर रहमान ने अदा कराई ।
उन्होंने मुल्क की तरक्की के लिए सभी वर्गों व धर्मों के लोगों को साथ मिलकर भारत को मजबूत करने का आह्वान किया । उन्होंने गुजारिश की कि आज भी पिछड़े हुए मौहल्लों में और अच्छा करने की जरूरत है।
इस मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन व अन्य अधिकारी तथा काजी तनवीर आलम, गौहर सिद्दीकी, मुफ्ती जुल्फिकार, मौलाना जाकिर, कुलन देवी आदि गणमान्य लोग ईदगाह पर मौजूद थे।
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में ईद की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है।
मेरठ में पुलिस प्रशासन के लाख मना करने पर भी लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। मेरठ के शाही ईदगाह के बाहर सड़क पर भारी संख्या में नमाजी एकत्र हो गए और सड़क पर ही नमाज अदा की।
देशभर में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में ईद की नमाज के लिए मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ इकट्ठा हुई और लोगों ने अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के भीतर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं मेरठ में पुलिस प्रशासन के मना करने के बावजूद लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। भारी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ते नजर आए।