मेरठ जनपद में दौराला के सकौती में शुक्रवार को एक शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवभक्तों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, जल दोबारा लाकर देने की बात पर शिव भक्त शांत हुए।