नहीं दिखा लू का दौर
डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि अप्रैल और मई में राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों में भीषण लू का दौर शुरु होता है। लेकिन, वहां पर भी इस बार इसका असर नहीं दिखा। अप्रैल में पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चली, लेकिन मई में यह नहीं दिखी। उत्तर एवं मध्य भारत के इलाकों में बारिश के चलते गर्मी का असर कम बना हुआ है।
दिन में गर्म शाम को फिर आंधी के साथ बारिश
बुधवार को दिन में मौसम गर्म रहा, लेकिन शाम को फिर से बारिश शुरु हो गई। बारिश के बीच मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवा के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
मई माह में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ बने। इसके चलते मौसम अधिक गर्म नहीं रहा। ये स्थिति आगे आने वाले मौसम के लिए शुभ संकेत नहीं है। भीषण गर्मी के बाद ही अच्छे मानसून की संभावना रहती है। हालांकि अभी तीन चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। तापमान में भी गिरावट के आसार है। -डाॅ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
इस बार शुरुआत से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। पिछले दो दशक की बात करे तो मई माह बहुत ही ठंडा गया है। तापमान भी सामान्य से कम ही रहा है। -डाॅ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर