इसकी जानकारी जैसे ही विधायक अमित अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और कमल दत्त शर्मा को हुई तो वे मेडिकल थाने पहुंच गए। यहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सीओ सिविल लाइन से कहा लगातार मेडिकल पुलिस जनप्रतिनिधियों से अभद्रता कर रही है। यह रवैया सही नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा मेडिकल पुलिस पर भड़क गए और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। कमल दत्त ने सीओ सिविल लाइन से कहा कि मेडिकल पुलिस जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर रही है। पहले भी पार्षदों के साथ गलत रवैया अपनाया गया। मेडिकल पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें अन्यथा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पवन चौधरी पार्षद, नितिन मित्तल, उज्जवल अरोड़ा आदि मौजूद रहें।
सचिन सिरोही के पक्ष में उतरे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा
भाजपा नेताओं के साथ लगातार हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर कमल दत्त शर्मा उतर आए है। उन्होंने सचिन सिरोही को जेल भेजने के मामले में कहा कि पुलिस का जो रवैया चल रहा है, वह गलत है। हम सचिन सिरोही के साथ खड़े है। उनको न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता
इन्होंने कहा...
जब कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद मैं मौके पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही मेडिकल पुलिस मौजूद थी। मैंने किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की है। कीर्ति पैलेस चौकी इंचार्ज ने भी अभद्रता की है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। - उत्तम सैनी, भाजपा, पार्षद
आरोपी सिपाही और उसके दो साथियों को लाइन हाजिर या निलंबित किया जा सकता है। इसको लेकर विधायक अमित अग्रवाल और कमल दत्त शर्मा एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी थाने में बैठे हुए हैं।