फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो लगेगा पांच हजार जुर्माना, 15 फरवरी के बाद चलेगा अभियान

Mon, 13 Feb 2023 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में साल 2018 से पहले के सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है। जल्द ही 15 फरवरी के बाद इसके लिए अभियान चलेगा। जनपद में  70 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। 35000 में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है।  
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन स्वामियों को अब पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। 15 फरवरी तक सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगानी होगी। इसके बाद आरटीओ विभाग वाहनों की धरपकड़ शुरू करेगा। इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं। 

विज्ञापन


जिले में लगभग 30 हजार वाहन ऐसे हैं, जिन पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हैं। वाहनों पर आगे और पीछे नंबर प्लेट लगाने के लिए आरटीओ विभाग ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस भी प्रचार कर रही है। शहर के सभी आईटीएमएस चौराहों पर भी साउंड के माध्यम से वाहन स्वामियों को जागरूक किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार, 15 फरवरी तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का आदेश है। 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फायदे 
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन की सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है। इससे जहां वाहन के चोरी होने पर आसानी से पकड़ में आ जाएगा। साथ ही वाहन स्वामी को गाड़ी की आरसी और अन्य दस्तावेज भी साथ नहीं रखने पड़ेंगे। इतना जरूर है कि वाहन का इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र अपडेट होना चाहिए।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, ससुर की शिकायत पर पुलिस चौकी लाया गया था युवक

Trending Videos

एचएसआरपी के लिए ऐसे करें बुकिंग 
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए वाहन स्वामी आधिकारिक वेबसाइट www.bookmyhsrp.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। चार पहिया वाहन के लिए शुल्क 600-1000 रुपये और दो पहिया वाहन के लिए 300-400 रुपये का भुगतान करना होगा। नंबर प्लेट की होम डिलीवरी करवाने पर 250 और दो पहिया वाहनों के लिए 125 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 

ये होती है हाई सिक्योरिटी प्लेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भारत में लाइसेंस प्लेट्स का स्टैण्डर्ड रूप है। इसकी खासियत यह है कि इसमें वाहन के मालिक की एवं उनके वाहन से जुड़ी सारी जानकारी निहित होती है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही आरसी, प्रदूषण प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस आदि की सभी जानकारी रहेगी। 

ट्रांसपोर्टर अपने सभी भारी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का काम कर रहे हैं, बाकी जो भी बचे हैं, सभी को शीघ्र नंबर प्लेट लगवाने की सलाह दी जा रही है। - रंजन शर्मा, ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर देहात में अभी जागरूकता की जरूरत है। जुर्माना कार्रवाई शुरू करने से पहले आरटीओ विभाग को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। - नियाज खान, कंकरखेड़ा

वाहन स्वामियों को जागरूक रहना चाहिए, जिस कंपनी के शोरूम से गाड़ी खरीदी है, उसी शोरूम पर जाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया जा सकता है । - अनुभव कोचर, वाहन शोरूम संचालक

आरटीओ विभाग को चाहिए कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए जागरूकता अभियान चलाए। लोगों को अभी हाई सिक्योरिटी प्लेट की जानकारी नहीं है। तत्काल जुर्माने की कार्रवाई उचित नहीं है - सुधीर पुंडीर, एडवोकेट

काफी समय से किया जा रहा लोगों को जागरूक
वाहन स्वामियों को अपने वाहन के आगे और पीछे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए काफी समय से जागरूक किया जा रहा है। अभी काफी वाहन ऐसे हैं जिन पर एचएसआरपी नहीं है। जिन्होंने एचएसआरपी नहीं लगवाई है ऐसे वाहनों की फिटनेस, रि-रजिस्ट्रेशन आदि नहीं हो सकेगा। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। - हिमेश तिवारी, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें