फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच के लिए बेगमपुल पर आज प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता, व्यापारिक और सामाजिक संगठन बुधवार (आज) बेगमपुल चौराहे पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहिताश्व अग्रवाल और संचालक संजय शर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि विगत दिनों मुजफ्फरनगर में समिति की बैठक में वेस्ट यूपी के सभी जिलों में 10 फरवरी को मुख्य चौराहों पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था।

जिसके तहत मेरठ में भी सभी राजनैतिक और गैर राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी इकट्ठा होकर इस मांग को मजबूत करेंगे। इस आंदोलन के चलते बुधवार को कचहरी में पूरी तरह बंदी का ऐलान भी संघर्ष समिति ने किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च करके बुधवार के प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील की। साथ ही पं. नानक चंद सभागार में बैठक भी हुई। जिसमें बुधवार के आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में मेरठ बार के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शहर के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक व गैर राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क करते हुए धरना प्रदर्शन की पूर्ण सफलता के लिए जिम्मेदारी दी गयी। तय हुआ कि सभी अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर आंदोलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें