फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव में गड़बड़ी करा सकती है पुलिस - संगीत सोम

Sun, 07 Feb 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सपा और भाजपा में तनातनी बढ़ गई है। सरधना विधायक संगीत सोम ने आईजी और एसएसपी से मिलकर पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि रविवार को चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी हुई तो भाजपा इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

 
विधायक संगीत सोम शनिवार दोपहर एसएपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान संगीत सोम की एसएसपी से बंद कमरे में आधा घंटे तक वार्ता हुई। सोम ने कहा कि शनिवार सुबह दौराला क्षेत्र के सरसवा गांव के एक बीडीसी सदस्य को पुलिस ने एसटीएफ बताकर उसे घर से उठाने की कोशिश की।

इसी तरह पुलिस ने मवाना क्षेत्र के एक बीडीसी सदस्य की पत्नी से जबरन अपने पति के अपहरण की तहरीर ले ली। बाद में वह खुद लौट आया और उसने अपहरण से इनकार किया। बावजूद पुलिस ने तीन लोगों पर अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


सोम ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए बीडीसी सदस्यों को धमका रही है। इससे पहले विधायक नेे आईजी से भी मुलाकात चुनाव ठीक से संपन्न कराने की मांग की।

सभी आरोप गलत : एसएसपी
एसएसपी डीसी दूबे ने विधायक के आरोपों को नकारते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष होकर चुनाव करा रहा है। पक्षपात के आरोप गलत हैं। रविवार को मतदान के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी थानेदारों को निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें