सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार (आज) को आयोजित किया जाएगा। किन्हीं कारणों से कुलाधिपति राम नाईक का कार्यक्रम रद हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं में मायूसी छा गई है। समारोह में छह छात्रों को मेडल और 323 को डिग्री दी जाएंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक एवं कुलपति राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान संस्थान करनाल के डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव रहेंगे। समारोह सुबह 12 बजे गांधी भवन में आयोजित किया जाएगा। बीटेक की छात्रा ज्योति गहलोत को कुलाधिपति और कुलपति स्वर्ण पदक किया जाएगा।
बीएससी एजी में आकांक्षा सिंह निवासी बरेली को कुलपति गोल्ड मेडल दिया जाएगा। समारोह में बीएससी, एमएससी, बीटेक, एमटेक और पीएचडी के छात्रों को डिग्री दी जाएंगी। गाउन की जगह इस बार पटका पहनकर छात्र डिग्री लेंगे। देर शाम विवि परिसर में दीक्षांत समारोह लेकर रिहर्सल किया गया।
शोभायात्रा भी निकाली गई। राज्यपाल की प्रमुख सचिव ज्योतिका पांडेनकर, और ओएसडी आरएस राठौर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आने का कोई कार्यक्रम नहीं मिला है। सुरक्षा की दृष्टि से फिर भी पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। डॉ. अरविंद कुमार, सीओ दौराला
राज्यपाल का कार्यक्रम नहीं मिला है। दीक्षांत समारोह अपने समय पर ही होगा। छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। राज्यपाल की प्रमुख सचिव और ओएसडी शामिल होंगे। -डॉ. सीएस प्रसाद, रजिस्ट्रार