फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों जैसे बर्ताव पर बैठी जांच

Sat, 23 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कंपनी बाग में वॉक पर गए युवकों की कैंट बोर्ड कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई के मामले में सीईओ ने जांच बैठा दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार शाम वॉक करने गए दो युवकों की साइकिल की एंट्री को लेकर हुई कहासुनी के बाद कैंट बोर्ड कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी। एसपी सिटी ओपी सिंह का कहना है कि यदि युवक शिकायत करते हैं तो मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पीड़ित दोनों युवक पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ने की प्रेक्टिस कर रहे हैं, इसलिए किसी झमेले से बचने की वजह से ही वह पुलिस तक नहीं पहुंचे। चर्चा है कि कैंट बोर्ड कर्मी भी मामला मैनेज के प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन


उध्रर, सीईओ कैंट बोर्ड राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं थी कि कर्मचारियों ने मारपीट की है। मेरे सामने युवकों को लाया गया था। मैने उन्हें समझाकर भेज दिया था। किसी भी कर्मी को मारपीट करने का अधिकार नहीं है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें