फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान साहब ! तेल छिड़कूं या कसम खाऊं

Tue, 01 Mar 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
65 वर्षीय बुजुर्ग ने एसएसपी के सामने महिला थाने पर संगीन आरोप लगा दिए। मामला दहेज उत्पीड़न का था। पुलिस उत्पीड़न से परेशान बुजुर्ग केरोसिन लेकर पहुंचा था। रोते हुए बोला कि कप्तान साहब! तेल छिड़कूं या कसम खाऊं। एसएसपी ने एसओ महिला थाने को तलब कर निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई करें। किसी का उत्पीड़न न किया जाए।
विज्ञापन


मोहल्ला हरिनगर ब्रह्मपुरी निवासी बुजुर्ग रामपाल सोमवार दोपहर थैले में केरोसिन की बोतल लेकर एसएसपी डीसी दूबे के सामने पहुंच गया। रोते हुए जैसे ही बैग से बोतल निक ाली तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बोतल छीन ली। जिसके बाद बुजुर्ग आंसू नहीं रोक पाया। कहा कि उसकी पुत्रवधू ने पूरे परिवार के खिलाफ दहेज के अलावा संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि उसका बेटा और बहू अलग रहते हैं। आरोप लगाया कि 10 दिन पूर्व थाने की महिला पुलिस मेरे घर पर पहुंची और अमर्यादित शब्द कहते हुए जेल में ठूंसने की धमकी दी।

पीड़ित ने महिला थाने पर 50 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। एसएसपी ने एसओ को भी तलब कर दिया। पैसे मांगने की बात पर दोनों आमने-सामने आ गए। पीड़ित ने बिलखते हुए कहा कि यदि उसने झूठ बोला तो उसे पूरे परिवार के साथ जेल भेज देना।
विज्ञापन


सुर्खियों में महिला थाना
महिला थाना किसी न किसी विवाद में सुर्खियों में रहता है। पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची। तीन दिन पहले ही इंस्पेक्टर नरगिस खान पर अपने हमराह के हाथ से जूता पहनने के मामले में गाज गिरी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें