फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो के लिये असब से जवां मेरठी उम्मीदें

Fri, 26 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठी शूटर मोहम्मद असब ने एक और मुकाम हासिल किया है। वर्ल्ड कप के लिये चयनित भारतीय टीम में वह भी शामिल किये गए हैं। मार्च में साइप्रस और अप्रैल में ब्राजील में होने वाली वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन पर असब की रियो ओलंपिक के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन


मार्च में साइप्रस और अप्रैल में ब्राजील में शूटिंग की वर्ल्ड कप चैंपियनशिप प्रस्तावित है। इन दोनों इवेंट में मोहम्मद असब को भी देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इनमें किये गए प्रदर्शन के आधार पर ही शूटरों की रियो ओलंपिक के लिए दावेदारी का आकलन किया जाएगा।

असब के फार्म में होने के कारण इन दोनों चैंपियनशिप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फिलाहल, वह 5 से 15 मार्च तक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पटियाला में आयोजित होने वाले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


15 नेशनल चैंपियनशिप खेल चुके
असब ने जनवरी में ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष-2015 में साइप्रस में हुए वर्ल्ड कप में भी वह कांस्य पदक जीत चुके हैं। 23 दिसंबर 2015 में जयपुर में आयोजित 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के डबल ट्रैप इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया था। ओएनजीसी का दामन छोड़ चुके असब अब उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल रहे हैं।

असब 15 बार नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं। असब ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य जीता है। असब का कहना है कि ये अच्छा मौका है। दोनों वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करूंगा और रियो ओलंपिक में स्थान बनाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें