फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाजवाब, हैरतअंगेज, अविश्वसनीय

Thu, 05 Nov 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के मैदान में बुधवार को अद्भुत रोमांच का अहसास हुआ। बीएसएफ के जांबाजों ने अविश्वसनीय, लाजवाब, अतुलनीय और हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। संतुलन ऐसा, मानो किसी ने सीधी लाइन खींच दी हो। देखने वालों की जहां सांसें अटक गईं, वहीं उनकी रूह रोमांचित हो गई।
विज्ञापन


जांबाजों ने एक से बढ़कर एक स्टंट कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मैदान में हर ओर जोश, उत्साह और खुशी का माहौल था। हर कोई रोमांच के सागर में गोते लगा रहा था। मौका था बीएसएफ के बाइकर्स शो का। जवानों ने अपने स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर शहरवासियों को एक अद्भुत और सुखद शो का अहसास कराया। डॉग्स ने भी अपने बेमिसाल करतबों से दिल जीत लिया।
 
दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे बीएसएफ के कमांडेंट मुकेश त्यागी, डिप्टी कमांडेंट अजब सिंह, मेरठ दक्षिण से भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना, एसपी क्राइम तेज स्वरूप सिंह, सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार और प्रतिसार निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में हुआ। बीएसएफ की डॉग टीम के कैप्टन बीएस पूनिया समेत 20 जवानों की टीम और 8 डॉग ने हैरतअंगेेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


डॉग्स ने अपनी टीम के जवानों के साथ आठ प्रकार के अलग करतब दिखाए। जवानों के साथ डॉग्स ने एक साथ जय हिंद किया तो पूरा ग्राउंड तालियों से गूंज उठा। आतंकवादी की शक्ल में घुसे बीएसएफ के एक जवान को डॉग ने एक बार पकड़ तो फिर छोड़ा नहीं। उसे जमीन पर गिरा दिया। रिंग पर जलती आग की लपटों के अलावा ऊंची और लंबी छलांग डॉग शो का आकर्षण बनी रही।

डॉग शो के बाद बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह और बाइकर्स टीम के कमांडर ने 76 जवानों के साथ 16 बुलेट से हैरतअंगेज करतब दिखाए। खड़ी म्यूजिकल राइट, लोयन जंप, 16 बुलेटों पर 16 जवानों का क्रासिंग स्टंट, ग्लास वॉल जंप, फायर रिंग जंप, ट्यूब लाइट जंप, चेस्ट जंब, गोल चक्कर का स्टंट जंप, सीढ़ी करतब समेत करीब दो दर्जन समेत बाइकर्स जांबाजों ने अनूठे करतब दिखाए। बीएसएफ के इंस्पेक्टर आशीष भार्गव ने शो का आंखों देखा हाल अपने ही अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे और शाम चार बजे शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें