अवैध रूप से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री हाजी याकूब पर शिकंजा और कसने जा रहा है। हाजी याकूब पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर संपत्ति जब्त करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
मीट प्लांट पर छापामारी के बाद हाजी याकूब और उनके दोनों बेटों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि हाजी याकूब पर गैंगस्टर लगाने के लिए पत्रावली विधिक राय के लिए अभियोजन को भेजी है। जल्द ही याकूब पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पत्रावली डीएम कार्यालय भेजी जाएगी।