फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:  यूट्यूबर फरमानी नाज के घर के पास तालाब से चोरी का 1.50 क्विंटल सरिया बरामद, पिता व जीजा फरार

Wed, 09 Nov 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ पुलिस ने सरिया लूट के मामले में यूट्यूबर फरमानी नाज के घर के पास बने एक तालाब से तकरीबन डेढ़ क्विंटल सरिया बरामद किया है। आरोपी पिता और जीजा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
फरमानी नाज और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यबूर फरमानी नाज के परिवार ने लूटा हुआ सरिया मुजफ्फरनगर में अपने घर के पास तालाब में दबाया हुआ था। मंगलवार को सरधना थाने की पुलिस मुजफ्फरनगर के मोहम्मद लोहड्डा गांव में पहुंची और लूटा गया 1.50 क्विंटल सरिया बरामद किया। पुलिस का कहना है कि फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

सरिया लूट के मामले में मुजफ्फरनगर के मोहम्मद लोहड्डा निवासी यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई अरमान सहित आठ लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपियों की तलाश में मुजफ्फरनगर में दबिश दी। फरार आरोपियों में फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: खतौली विस उपचनुाव को लेकर सपा का बड़ा एलान, मैदान में होगा रालोद प्रत्याशी, तीन जनसभाओं के बाद खोलेंगे नाम

पुलिस का दावा है कि इस गैंग का बड़ा नेटवर्क है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जुटी है। सरधना पुलिस ने सोमवार को इस गैंग का खुलासा किया था। इंस्पेक्टर सरधना जितेंद्र कुमार का कहना है कि यूट्यूबर फरमानी के जीजा इरशाद, भाई अरमान और पिता आरिफ ने गैंग बनाकर लूट की कई वारदात की हैं।

विज्ञापन


अरमान ने जेल जाने से पहले पुलिस को बताया कि उनके घर के पास तालाब में लुटा हुआ सरिया छिपाया गया है। मंगलवार को सरधना पुलिस मोहम्मद लोहड्डा पहुंची। लुटा गया सरिया यहां तालाब से बरामद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी लगने पर मुजफ्फरनगर की पुलिस भी पहुंची। पुलिस सरिया लेकर मेरठ आ गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें