फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी प्रदेश माफिया घोषित, शिकंजा कसने की तैयारी पूरी, दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

Thu, 12 Jan 2023 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को प्रदेश माफिया घोषित किया गया है। वहीं पुलिस व प्रशासन ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को प्रदेश स्तर का माफिया घोषित कर दिया गया हैं। याकूब पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस व प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी का कहना है कि याकूब और कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शातिर अपराधी सारिक को माफिया घोषित किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के सिर पर भले ही 50 हजार का इनाम था, लेकिन उनका रुतबा कम नहीं था। दिल्ली में आलीशान कोठी में परिवार सहित फरारी काट रहे थे। किसी तरह मेरठ पुलिस उनके पास तक पहुंची, लेकिन उनके रुतबे के सामने कमजोर दिखती रही। दिल्ली से मेरठ सलाखों तक याकूब को वीआईपी सुविधा दी और पुलिसकर्मी उनके साथ सेल्फी लेते रहे। 

करीब 10 घंटे पुलिस कस्टड़ी में रहने के दौरान कहीं ऐसा नहीं लगा कि यह वही 50 हजारी याकूब कुरैशी है, जिसकी तलाश में पुलिस और एसटीएफ नौ महीने से दबिश दे रही थी। बताया गया कि याकूब और बेटा इमरान कुरैशी ने नौ महीने से एक साथ फरारी काटी। हर जगह पर याकूब की पत्नी संजीदा बेगम, इमरान की पत्नी और उनके बच्चे भी साथ में रहते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली हो या मुंबई, उनको वह आलीशान कोठियों में रुके हैं। दोनों की गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को करीब 1.30 घंटा लगा। वहीं याकूब को पुलिस ने दवाई भी दिलवाई। मेरठ तक याकूब के साथ उनके समर्थक, रिश्तेदारों आठ गाड़ियों से मेरठ आए।

यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें

पुलिस भी बड़ी तहजीब से पिता-पुत्र को खरखौदा थाने लाई थी, फिर सुबह दस बजे उनको कोर्ट में लेकर पहुंची थी। इस दौरान सादी वर्दी में पुलिस वाले याकूब की खातिरदारी में लगे रहे। पुलिस वालों के याकूब-इमरान के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें