फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुभारती विवि के अधीक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा, तीन बाइक बरामद

Sun, 15 Sep 2019 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
संजय गौतम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर शनिवार को सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम की पीट पीटकर हत्या करने वालों में से पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस पांचों आरोपियों को लेकर थाने पहुंची जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी फरार है। एसपी सिटी के अनुसार, मुख्य आरोपी विनीत को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर्फ डेढ़ मिनट में यूनिवर्सिटी के अधीक्षक की सरेआम हत्या, कहा... ले लिया बदला, देखें तस्वीरें

थाना टीपी नगर क्षेत्र में सुभारती यूनिवर्सिटी के साइंस ऑफ फैकल्टी के कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम की विश्वविद्यालय से घर वापस आते समय टीपी नगर थाना क्षेत्र में तीन  बाइक पर सवार कुछ लोगों द्वारा पहले धक्का देकर संजय गौतम को बाइक से गिराया गया।
विज्ञापन


फिर ईंट से पीट-पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ घटना पंजीकृत की गई थी। घटना का अनावरण करते हुए कुल आठ अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई, जिसमें से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गोलू उर्फ विशाल दहिया, रोहित प्रधान ,रोहित उर्फ आदित्य उर्फ सिद्धू, आकाश और अभिशेष है।

 यह भी पढ़ें: तेल का खेल: आपूर्ति विभाग ने लाइसेंस दिया..., लेकिन मुकदमे में विशाल जैन के पिता को लिखा 'नामालूम'

घटना में प्रयुक्त दो पल्सर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना प्राथमिक कारण मात्र इतना पता चला है कि विनीत ने इन सभी से कहा था कि एक व्यक्ति यूनिवर्सिटी का है, जिसने फीस ले ली है, उसको सबक सिखाना है।

इसी बात पर सभी संजय गौतम के पीछे यूनिवर्सिटी के बाहर से लग गए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। कोई अभियुक्त सुभारती का नही है। शेष तीन अभियुक्तों विनीत, सागर उर्फ राजपाल और लक्की की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें