फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हॉस्पिटल में स्टाफ कर्मचारी की मौत, मालिक और मैनेजर पर हत्या का आरोप, जमकर हंगामा

Fri, 08 Apr 2022 02:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कर्मचारी की अस्पताल में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर मालिक और मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में नर्सिंग स्टाफ कर्मचारी कमलकांत 24 वर्षीय की मौत हो गई। मौत के बाद मैनेजर और मालिक फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मेडिकल थाने में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


भावनपुर क्षेत्र के ग्राम सयाल निवासी कमलकांत पुत्र राजपाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटे का अस्पताल में मैनेजर से झगड़ा हो गया था। करीब छह महीने से अस्पताल में नौकरी कर रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उसका शोषण किया जाता था। बीती सात अप्रैल को उसकी नाइट ड्यूटी थी। घर से पांच हजार रुपये लेकर कमलकांत हॉस्पिटल ड्यूटी करने चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हॉस्पिटल कर्मचारी ने फोन कर बेटे की मृत्यु की सूचना दी। जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई गुड्डू ने अस्पताल के मैनेजर व मालिक के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी है। 

यह भी पढ़ें: शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम

सीओ सिविल लाइन देवेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें