बताया गया कि पूर्व में भी कुत्तों ने अनिल के बच्चों पर हमला किया था। इसके बाद थाने में आरोपी पक्ष ने कुत्तों को बिल्डिंग से हटाने की बात कही थी। लेकिन आरोपियों ने कुत्तों को नहीं हटाया।
वहीं रविवार की सुबह अनिल बिल्डिंग से निकले तो कुत्तों के झुंड ने अनिल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए अनिल ने विरोध किया तो दबंग दंपती मारपीट और गाली-गलौज पर उतारू हो गए।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल
इसके बाद बिल्डिंग में जमकर हंगामा हुआ। बाद में अनिल के साथ बिल्डिंग में रहने वाले योगेश त्यागी, संदीप शर्मा, अमित त्यागी और अमित बंसल आदि थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अनिल ने आरोपी प्रदीप कंसल और उसकी पत्नी अनुपम व बेटे आकाश के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।