Meerut News : युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था।
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जयभीम नगर निवासी विक्की के रूप में हुई। परिजनों ने बताया विक्की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक साल पहले बीमारी के चलते विक्की की मां की मौत हो गई थी। वह तब से अवसाद में था।