फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दीपावली से पहले पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस, शहर में 10 लाख के अवैध पटाखे बरामद

Thu, 22 Oct 2026 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दीपावली से पहले पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस है। पुलिस ने नील गली के गोदाम से 10 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए, जबकि मवाना में भी अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली नजदीक आते ही मेरठ में पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस बढ़ गया है। शहर में जगह-जगह पटाखे बेचने के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं, वहीं पुलिस अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, मेरठ में किसी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं है।

विज्ञापन


इसी बीच देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली में पुलिस ने खिलौने की दुकान के नीचे बने गोदाम से करीब 10 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। मवाना में भी पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले टीपीनगर और कोतवाली क्षेत्र से करीब 25 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें: शामली: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर पिटाई कर जहर देकर हत्या का आरोप, बिलखता रहा दुधमुंहा बच्चा

विज्ञापन
Trending Videos

पटाखों की बिक्री के पोस्टर, लोग असमंजस में
मेरठ में दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखों की बिक्री के दावे किए जा रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर पटाखे बेचने संबंधी पोस्टर दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के मामलों में छापेमारी कर रही है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि पटाखे खरीदने और बेचने को लेकर प्रशासन के नियम क्या हैं।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मेरठ में किसी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं है। यदि कोई पटाखे बेचता है या उन्हें अवैध रूप से स्टोर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का अनुपालन कराया जाएगा।

संयुक्त व्यापार संघ के अलग-अलग गुटों के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता का कहना है कि व्यापारियों को पटाखों के संबंध में प्रशासन के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को लागू दिशा-निर्देश सार्वजनिक करने चाहिए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति न रहे।

नील गली में खिलौने की दुकान के नीचे मिला पटाखों का गोदाम
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में सराफा बाजार की नील गली में बुधवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर करीब 10 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए। ये पटाखे एक खिलौने की दुकान के नीचे बने गोदाम में रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, मौके से पटाखों की 35 पेटियां बरामद की गईं।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस को सुमित अग्रवाल की खिलौने की दुकान के नीचे बने गोदाम में पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी सुमित अग्रवाल, निवासी देवपुरी कॉलोनी, रेलवे रोड, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह त्योहारी सीजन में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए पटाखे सहारनपुर से खरीदकर लाया था। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पटाखों की आपूर्ति किसने की थी।
विज्ञापन

मवाना में भी अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार
मवाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने संजय रस्तोगी (45), निवासी मुबारिकपुर रोड, मोहल्ला काबली गेट, को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से विभिन्न प्रकार के पटाखे और गत्तों में रखी पांच बड़ी पॉलिथीन बरामद हुई हैं। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने टीपीनगर और कोतवाली क्षेत्र से करीब 25 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बीच प्रशासन के दिशा-निर्देशों को सार्वजनिक करने की मांग भी उठ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें