उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सचिव विनोद शर्मा का निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। वहीं विनोद शर्मा के निधन की खबर से इस क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों और शहरवासियों में शोक व्याप्त हैं।
बता दें कि विनोद शर्मा मेरठ में पांडव नगर के सी ब्लॉक में रहते थे। वह वर्तमान में बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सचिव पद का कार्यभार संभाल रहे थे। बुधवार को उनके निधन की सूचना मिलने के बाद उनके घर पर सगे संबंधियों और खिलाड़ियों का सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: एमबीबीएस कॉपी घोटाला: एसआईटी ने सीसीएसयू के 31 कर्मचारियों को भेजा नोटिस, मचा हड़कंप
खास बात यह है कि मेरठ में उनके प्रयासों से बॉडी बिल्डिंग को एक नया मुकाम मिला। उन्होंने कई स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन भी कराया, जिससे बॉडी बिल्डिंग को जिले में नई ऊंचाइयां मिलीं। वहीं दुनिया से उनका यूं चले जाना बॉडी बिल्डिंग में एक युग का दुखद अंत माना जा रहा है। उधर, विनोद शर्मा के निधन से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/