फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: भाजपा के होर्डिंग पर लिखा, ‘स्वस्थ लोग मास्क न पहनें’, नेताओं में मची खलबली

Wed, 09 Jun 2021 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा के होर्डिंग पर लिखा गया है कि स्वस्थ लोगों को मास्क नहीं पहनना है। वहीं बाजार में होर्डिंग लगा देख लोगों में इसकी चर्चा शुरू हो गई। उधर, बीजेपी नेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बीजेपी का हार्डिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन को भाजपा नेताओं ने ही पलीता लगा दिया है। मेरठ के सेंट्रल मार्केट में शास्त्री नगर मंडल मंत्री द्वारा लगाए गए होर्डिंग पर लिखा है कि यदि आप स्वस्थ हैं तो मास्क न पहनें। यह होर्डिंग लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन


शास्त्री नगर के मंडल मंत्री देवेंद्र भुरंडा की तरफ से कोविड जागरूकता के लिए सेंट्रल मार्केट में होर्डिंग लगवाया गया है। होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी से लेकर महानगर अध्यक्ष और सांसद विधायकों के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर की भी फोटो है। होर्डिंग में लिखा है- ‘अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। मास्क केवल उन्हें ही पहनना चाहिए जो अस्वस्थ हैं या जिन्हें खांसी हो, बुखार हो या सांस लेने में कठिनाई हो।’

पूछने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मंडल अध्यक्ष से बात कर होर्डिंग हटवाएंगे। शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने कहा कि यह प्रिंटिंग की गलती से हुआ है। होर्डिंग उतरवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें