फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बजा मेरठ का डंका, एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

Sat, 13 Feb 2021 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के रांची में चल रहे राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ का डंका बजा है। अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन


मेरठ के माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी प्रियंका गोस्वामी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। प्रियंका ने ओलंपिक कोटा अपने नाम कर लिया। प्रियंका ने शनिवार सुबह हुए इवेंट में 20 किमी की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। राजस्थान की एथलिट भावना जाट ने पिछले साल यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 20 किमी की पैदल चाल 1:29:54 घंटे में पूरी की थी।

वहीं प्रियंका को पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए भी चुना गया था। बेंगलुरु में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के कैंप में प्रशिक्षण करने के कारण प्रियंका लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दबोचे गए तीन शातिर, देखिए तस्वीरें

बता दें कि प्रियंका की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेस वॉक में उपलब्धियों को देखते हुए ही उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। रांची में ओलंपिक कोटा हासिल करने के बाद इस साल के टोक्यो ओलंपिक्स में रेस वॉक में भारत के पदक जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का डंका बजाया है। कोच गौरव त्यागी व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने प्रियंका के कोटा हासिल करने पर बधाई दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें