उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में फिर से रंगदारी का एक मामला सामने आया है। मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में एक बिल्डर से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बिल्डर ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ये है मामला
बिल्डर अशोक सैनी अपने परिवार के साथ सरायकाजी में रहते हैं। अशोक सैनी ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को विरेंद्र ढाका बताते धमकी दी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो परिणाम भुगतने तो तैयार रहना। अशोक सैनी ने बताया कि आरोपी चार और पांच फरवरी को भी फोन करके धमकी दी थी।
इसके अलाला बिल्डर के बेटे का अपहरण करने का प्रयास भी किया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दबोचे गए तीन शातिर, देखिए तस्वीरें
उधर, इस मामले में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/