फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, थाने में पूछताछ जारी

Fri, 04 Sep 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार देर शाम एक किसान की शिकायत पर पल्लवपुरम स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम कानूनगो को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां टीम कानूनगो से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गड़ीना निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास 50 बीघा जमीन है। चकबंदी के लिए उसके खेतों की पेमाइश की गई थी। मूल जोत 883 में कानूनगो राजेश ने 510 वर्ग मीटर जमीन कम कर दी। जमीन पूरी करने के लिए उन्होंने कानूनगो से कहा तो कानूनगो ने उससे बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। दस हजार रुपये पहले व दस हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: महिला की हत्या का खुलासा, पति निकला कातिल, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को कानूनगो ने किसान को रुपये लेकर पल्लवपुरम ओवर ब्रिज के नीचे बुलाया। जहां किसान की शिकायत पर पहले से ही एंटी करप्शन की टीम मौजूद थी। जैसे ही किसान ने कानूनगो को रुपये दिए तो एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। टीम पुलिस के साथ कानूनगो को थाने ले आई। जहां टीम कानूनगो से पूछताछ कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें