फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज को दान किया वेंटिलेटर, डीएम बोले- महामारी के दौर में कायम की मिसाल

Tue, 16 Jun 2020 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल को वेंटिलेटर दान दिया
  • जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और कोविड अस्पताल के प्रभारी को सौंपा वेंटिलेटर
  • डीएम अनिल ढींगरा बोले, कोरोना महामारी के बीच कायम की मिसाल 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए जिलाधिकारी को सौंपा गया वेंटिलेटर।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल को अमर उजाला फाउंडेशन ने एक वेंटिलेटर दान दिया है। वहीं इससे पहले फाउंडेशन ने डीएम अनिल ढींगरा को 1500 पीपीई किट भी दी थीं।

विज्ञापन

  
सोमवार को डीएम आवास पर यह वेंटिलेटर डीएम अनिल ढींगरा, सीएमओ डॉ. राजकुमार, कोविड 19 अस्पताल प्रभारी डॉ. टीवीएस आर्य को सौंपा गया। कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर की बहुत जरूरत है। कोरोना मरीजों को जब सांस लेने में दिक्कत होती है तो मौत से लड़ने में वेंटिलेटर उनकी मदद करता है। इसके चलते अमर उजाला फाउंडेशन ने वेंटीलेटर देने का निर्णय लिया। इससे पहले फाउंडेशन ने डीएम को 1500 पीपीई किट भी दी थीं। स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए यह पहल की गई थी।   

क्या है वेंटिलेटर 
सरल भाषा में कहें यह मशीन उन मरीजों के लिए बहुत मददगार होती है, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। इसकी मदद से उन्हें कृत्रिम रूप से ऑक्सीजन दी जाती है। यदि बीमारी की वजह से फेफड़े अपना काम नहीं कर पाते हैं तो वेंटिलेटर सांस लेने की प्रक्रिया को संभालता है। इस बीच डॉक्टर इलाज के जरिए फेफड़ों को दोबारा काम करने लायक बनाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

यह बोले अधिकारी   

अमर उजाला हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ा रहा है। आपदा के समय भी देश और समाज की सेवा में तत्पर है। मेडिकल अस्पताल में बेडशीट, मास्क वितरण, 1500 पीपीई किट के बाद आज वेंटिलेटर दिया है। कोरोना महामारी के इस दौर में सहयोग देकर अमर उजाला फाउंडेशन ने मिसाल कायम की है। - अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी।  

मेडिकल कॉलेज कोविड-19 के इलाज का मुख्य केंद्र है। गंभीर मरीजों के लिए सबसे ज्यादा जरूरत वेंटिलेटर की पड़ती है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का बहुत-बहुत शुक्रिया। - डॉ. टीवीएस आर्य, प्रभारी, कोविड-19 अस्पताल, मेडिकल कॉलेज  
विज्ञापन

   
कोरोना के गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराता है। कोरोना से लड़ाई में वेंटिलेटर बहुत जरूरी है। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें