फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नकली ब्रांडेड कपडों की बिक्री का भंडाफोड़, फैक्टरी संचालक समेत दो हिरासत में, कई लाख का माल जब्त

Tue, 16 Jun 2020 12:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में नकली ब्रांडेड कपड़ों की ऑनलाइन डिलीवरी का भंडाफोड़
  • दो हिरासत में, मौके से पकड़ी गई ब्रांडेड की तरह दिखने वाले कपड़ों की खेप
  • मुफ्ती कंपनी के नकली ब्रांड से जुड़ी जानकारी देते निदेशक धीरेंद्र सिंह 
विज्ञापन
मुफ्ती कंपनी के नकली ब्रांड से जुड़ी जानकारी देते धीरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) ने 72 घंटे के भीतर मेरठ शहर में दूसरी बड़ी रेड करते हुए नकली ब्रांडेड कपड़ों की ऑनलाइन डिलीवरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है। यह लोग लंबे समय से नकली खेप तैयार कर बाजार में खपा रहे थे।

विज्ञापन


ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार माह पहले इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली थी। लॉकडाउन के चलते कार्रवाई टालनी पड़ी। सोमवार सुबह टीपीनगर पुलिस से संपर्क कर जेलचुंगी क्षेत्र में चल रही फैक्टरी पर छापा मारा गया। फैक्टरी में मुंबई के मशहूर रेडीमेड ब्रांड मुफ्ती के नाम से जींस तैयार हो रहीं थीं। मौके से फैक्टरी संचालक नईम पुत्र शौकीन चौधरी निवासी खड़ौली, कंकरखेड़ा और अतुल पुत्र अशोक निवासी रोहटा रोड, टीपी नगर को हिरासत में लिया गया। करीब 3.5 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: अस्पताल से फरार हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज, दिल्ली से आकर मेरठ में हुआ था भर्ती
विज्ञापन


2500 की जींस 700 रुपये में 
फैक्टरी से मिले कागजातों के आधार पर जो ब्रांडेड जींस 2200 से 2400 रुपये में मिलती है, उसे यह लोग 700 रुपये में बेच रहे थे। ऑनलाइन कंपनी पर इन्होंने अपना विज्ञापन भी डाला था। देश के अलग- अलग राज्यों के लोग उनके संपर्क में थे। फैक्टरी से करीब 300 लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं, जो इनसे तैयार माल खरीदते थे। यह लोग वहां माल बेचते थे, जहां जांच पड़ताल की कोई गुंजाइश ना हो।   
विज्ञापन


धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ, ब्रह्मपुरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें