फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर लौट रहे युवक को दबोचा, बंदूक-कारतूस बरामद, पूछताछ उगलेगा बड़े राज

Fri, 05 May 2023 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर लौट रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर में देर रात पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर लौट रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो मृत मोर, एक 12 बोर की बंदूक और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात पुलिस मेरठ गढ़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवार युवक को दबोच किया। पुलिस ने युवक के कब्जे से दो मृत मोर, 12 बोर की बंदूक व 19 कारतूस बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कस्बा शाहजहांपुर निवासी इनायत पुत्र जफर उल्ला खां बताया। आरोपी ने बताया कि उसने मोर का शिकार गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Encounter: दुजाना एनकाउंटर के पीछे का सच, आखिर कब से रडार पर था कुख्यात, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही दी थी धमकी

उधर, सूचना पर पहुंची हापुड़ जिले की वन विभाग की टीम किठौर कोतवाली पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: अनिल दुजाना का अंत: कौन था जिसके नाम से कांपते थे लोग, खौफ का हुआ खात्मा; सहमा देगी 21 साल के अपराध की कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें