फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:घर में भूत बताकर पत्थर फेंकते हैं पड़ोसी, मकान में की तोड़फोड़, काट डाला पेड़

Thu, 29 Aug 2024 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन में घर में भूत होने की बात कहकर पड़ोसी पर बंद मकान में तोड़फोड़ और नीम का पेड़ काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पेड़ काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन में घर में भूत होने की बात कहकर पड़ोसी पर बंद मकान में तोड़फोड़ और नीम का पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


कमलेश सिंह पत्नी विजयपाल सिंह ने बताया कि उनका ग्राम भगवानपुर चट्टावन में काफी पुराना मकान है, जो फिलहाल बंद पड़ा है। 16 अगस्त की शाम वह अपने गांव गए तो पता चला कि घर के ताले टूट गए हैं और नीम का पेड़ भी काट दिया। घर का सामान भी इधर-उधर पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन

कमलेश का कहना है कि यह सब पड़ोसी युवक की करतूत है। गांव के लोगों ने एकत्र होकर आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने कहा कि मकान में रात को भूत आते हैं।

भूत उसके मकान में पत्थर फेंकते हैं, जिससे उसके बच्चे चोटिल हुए हैं। युवक ने ग्रामीणों से कहा कि मकान में तोड़फोड़ व पेड़ भी भूत ने काटा है। कमलेश का कहना है पड़ोसी ने साजिश के तहत घटना की है। 

17 अगस्त को इस मामले में मुंडाली थाने की मऊखास चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आरोपी को अपने साथ ले गई थी लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। एसएसपी ने मुंडाली थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें