परतापुर में थाना क्षेत्र के काशी गांव में सोमवार देर शाम एक युवक ने अपने पड़ोसी नाबालिक बच्ची को दूध के बहाने अपने ही घर में बुला लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों का आता देख आरोपी युवक बच्ची को मौके पर छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद पड़ोसी बच्ची और उसके पिता को लेकर परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वावसन दिया है।
काशी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी 10 वर्षीय बच्ची को लेकर सोमवार देर रात परतापुर थाने पहुंचा और आरोप लगाते हुए बताया कि जब देर शाम उसके बच्चे घर के बाहर खेल रही थीं। उसका पड़ोसी युवक भूरा बच्चे को दूध पिलाने के बहाने अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर वहां पड़ोसियों को आता देख आरोपी भूरा वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़ित नाबालिक बच्ची अपने परिजन और पड़ोसियों के साथ परतापुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं सीओ ने पीड़ित बच्ची की शिकायत पर आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
वहीं, पुलिस के रवैये से पीड़ित पक्ष नाराज थे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम भी दिया। इसी दौरान परतापुर थाने के एसओ सतीश कुमार का कहना है। कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद परिजन वापस लौटे।