फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के विवाद में बलकटी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने के विवाद में बलकटी से किया हमला
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी कैथवाड़ी गांव निवासी दो सगे भाई राजसिंह व प्रमोद कुमार रविवार शाम अपने खेत में पराली जला रहे थे। बताया गया कि इसी बीच ग्राम प्रधान अभिमन्यु मौके पर पहुंच गए और पराली जलाने का वीडियो बनाने लगे। किसान भाइयों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों आमने सामने आ गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने मौके पर अन्य लोगों को भी बुला लिया। आरोप है कि बलकटी लगने से राजसिंह और प्रमोद कुमार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर ग्राम प्रधान अभिमन्यु और उसके दो पुत्रों अंकित और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें