नीरा और चांदनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला तिहाई निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर उनका पुत्र अमित वर्मा (40) अपनी पत्नी नीरा (35) और बेटी विधि वर्मा (10) के साथ घर से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। अमित वर्मा के साथ खेकड़ा बागपत निवासी अमित का साढू व साली भी गए थे। इनकी सोमवार को शाम के समय दिल्ली से ट्रेन थी।
नीरू के घर पर गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन कर लौटते समय प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गए। इसमें पत्नी नीरा वर्मा और साली चांदनी की मौत हो गई। जबकि अमित वर्मा और उनकी बेटी विधि वर्मा घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमित वर्मा बिबिया वाले मंदिर के पास सुनार की दुकान करते हैं, जबकि पिता अशोक वर्मा की चाट की दुकान है। बृहस्पतिवार को नीरा का शव मवाना पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने नीरा का अंतिम संस्कार कर दिया।