फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जम्मू से आया चांदनी का शव, फूट-फूटकर रोए परिजन, कटरा में भूस्खलन से हुई दो बहनों की मौत

Thu, 28 Aug 2025 11:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

खेकड़ा निवासी चांदनी और मेरठ निवासी उसकी बड़ी बहन नीरू की कटरा में भूस्खलन से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों के शव उनके घर पहुंचे और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
चांदनी का शव खेकड़ा आते ही रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णो देवी दर्शन करने गई खेकड़ा के छोटा बाजार की रहने वाली चांदनी और मेरठ के मवाना निवासी उसकी बड़ी बहन नीरा की भूस्खलन होने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह चांदनी का शव एंबुलेंस से खेकड़ा पहुंचा। मयंक गोयल के घर पर मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। गमगीन माहोल में चांदनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोग गमजदा परिवार को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन

नीरा और चांदनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा के छोटा बाजार निवासी मयंक गोयल परिवार समेत वैष्णो देवी गए थे। लौटते समय कटरा में भूस्खलन हो गया। मयंक की पत्नी चांदनी (23) और साली नीरा (36) की मौत हो गई। बागपत में खबर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

खेकड़ा के छोटा बाजार निवासी मयंक गोयल व उनकी पत्नी चांदनी और मेरठ के मवाना निवासी मयंक के साढ़ू अमित और उनकी पत्नी नीरा व बेटी विधि 25 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसमें पांचों लोग दब गए। हादसा होने पर चीख-पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और वहां के लोगों ने मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकाल लिया। घायल परिवार को अस्पताल ले जाया गया, चांदनी और नीरा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को इलाज चल रहा है। 
22 अप्रैल वर्ष 2025 को मयंकी और गाजियाबाद निवासी चांदनी की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचा तो पति समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें