फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इसी माह मेरठ साउथ तक दौड़ेगी नमो भारत, सीआरसी ने एनसीआरटीसी को ट्रेन चलाने का प्रमाणपत्र साैंपा

Fri, 14 Jun 2024 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठवासियों को जल्द ही नमो भारत से सफर करने का माैका मिलेगा। इसी माह के अंत तक नमो भारत मेरठ साउथ स्टेशन तक चलने लगेगी। इस ट्रैक पर छोटी मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन - फोटो : x/@officialncrtc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली रैपिड रेल परियोजना नमो भारत इसी महीने के आखिर तक मेरठ साउथ स्टेशन तक चलने लगेगी। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की ओर से चार चरण में हुए सर्वे के बाद एनसीआरटीसी को प्रमाण-पत्र मिल गया है। 

विज्ञापन


अब सर्वे में दिए गए निर्देशों का अनुपालन कर छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक ट्रेन चल रही है। मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होते ही आठ किमी. का दायरा और बढ़ जाएगा।

Trending Videos

नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अगले चरण में साहिबाबाद से दिल्ली के सराय काले खां तक रैपिड रेल के संचालन की योजना है। इस खंड में सिविल कार्य का सौ फीसदी और ट्रैक बिछाने का 50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।

विद्युतीकरण और स्टेशनों पर फिनिशिंग काम भी तेजी से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो मार्च-2025 तक दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी इस रूट का लाभ मिलने लगेगा।

 

नमो भारत के सेट - फोटो : Saurabh- X
एनसीआरटीसी अफसरों के मुताबिक विस्तार के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। सुरक्षा संबंधी सभी प्रमाणपत्र भी मिल गए हैं। मेरठ साउथ स्टेशन (भूड़बराल) भी तैयार है। 

अफसरों का कहना है कि जून के आखिरी सप्ताह तक मेरठ साउथ तक संचालन शुरू करने की तैयारी है। सुविधा को और बढ़ाने के लिए स्टेशन क्षेत्र के चारों ओर सर्विस लेन के निर्माण के साथ-साथ प्रवेश और निकास द्वार के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। स्टेशन को तीन स्तरों पर संरचित किया गया है।

 

जून-2025  का लक्ष्य
ग्राउंड, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म और फर्श का काम पूरा होने वाला है। तकनीकी कमरे पहले ही तैयार हो चुके हैं। प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन की छत स्थापित करने के प्रयासों के साथ-साथ उपकरण स्थापना भी जारी है। परतापुर से मेट्रो ट्रेन परिचालन शुरू होने से पड़ोसी क्षेत्रों के निवासियों के लिए कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। अभी नमो भारत साहिबाबाद से मोदीनगर नॉथ के बीच 34 किमी. के खंड में संचालित है। इसमें आठ स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉथ शामिल हैं। पूरे कॉरीडोर पर जून-2025 तक नमो भारत संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
 
विज्ञापन

परतापुर में मेट्रो व नमो भारत का स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेंगी नमो भारत
सिविल सर्विसेज परीक्षा के मद्देनजर रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद -आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं 16 जून को सुबह 8 बजे की जगह सुबह 6 बजे से आरंभ होंगी। 
एनसीआरटीसी ने सिविल सर्विस परीक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है, ताकि आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को सहूलियत रहे। वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर गाजियाबाद में साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेनें संचालित हैं।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि छात्रों की सहूलियत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें