फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नमो भारत ट्रेन ने तय की मोदी नगर साउथ तक यात्रा, प्राथमिक खंड से आगे ट्रायल रन शुरू

Sun, 10 Dec 2023 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर पर प्राथमिक खंड के बाद इससे आगे के खंड पर भी परिचालन शुरू हो गया है। रविवार को दुहाई से लेकर मोदी नगर साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन किया गया।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर पर प्राथमिक खंड का परिचालन आरंभ होने के बाद अब इससे आगे के खंड में ट्रायल रन आरंभ हो गया है। इस श्रृंखला में, आज दुहाई से लेकर मोदी नगर साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन किया गया। यह ट्रायल रन इस खंड को परिचालित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

विज्ञापन


ट्रायल रन की इस प्रक्रिया में, सबसे पहले रविवार को मुराद नगर रिसीविंग सब स्टेशन से मोदी नगर साउथ तक ओएचई को 25 केवी की क्षमता के साथ चार्ज किया गया, जिसके बाद इस खंड में ट्रेन को चलाया गया। नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन से आगे बढ़ते हुए मुराद नगर स्टेशन पहुंची और फिर उससे आगे मोदी नगर साउथ तक लगभग 12 किमी की दूरी तय की।

ट्रायल रन के प्रक्रिया में नमो भारत ट्रेनों का ट्रैक और ट्रैकशन के साथ परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन को ट्रेन कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (टीसीएमएस) के तहत मैन्यूअल तरीके से ऑपरेट किया जा रहा है। ट्रेन को  मुरादनगर स्टेशन से बहुत धीमी रफ्तार से मोदी नगर साउथ तक लाया गया, जहाँ से वापसी में इसकी रफ्तार को थोड़ा बढ़ाते हुए दुहाई वापस लाया गया। 

दुहाई से मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के बीच 25 किमी का सेक्शन, आरआरटीएस कॉरिडोर का वह सेक्शन है जिसे प्राथमिक खंड के बाद जनता के लिए परिचालित किया जाएगा। इस खंड में, कुल 4 स्टेशन हैं, मुराद नगर, मोदी नगर नॉर्थ, मोदी नगर साउथ और मेरठ साउथ। बीते जून में, आखिरी स्पैन की स्थापना के साथ मेरठ साउथ तक वायाडक्ट का निर्माण पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन

नमो भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद से इस खंड में ट्रैक बिछाने, ओएचई इंस्टालेशन, सिग्नलिंग एवं टेलिकॉम तथा इलैक्ट्रिकल आदि निर्माण कार्यों ने गति पकड़ ली थी। वर्तमान में, ट्रैक बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है तथा अन्य कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। साथ ही, मुराद नगर से मेरठ साउथ तक विद्युत आपूर्ति करने के लिए मुरादनगर आरएसएस तैयार है।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि जल्द ही, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच में ओएचई चार्ज की जाएगी और ट्रेनों को मेरठ साउथ स्टेशन तक चलाकर इस खंड में भी ट्रायल रन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें