फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक घंटा लेट हुई नमो भारत, यात्रियों ने काटा हंगामा, बोले- टिकट के पैसे वापस दो

Sun, 08 Sep 2024 01:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रैपिड रेल नमो भारत रविवार को करीब एक घंटे देरी से पहुंची। टिकट लेकर इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ साउथ स्टेशन पर रविवार को नमो भारत रैपिड रेल करीब घंटे भर की देरी से पहुंची। ऐसे में टिकट लेकर यात्रा का इंतजार करे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और टिकट के पैसे वापस मांगने लगे। तैनात सुरक्षाकर्मी और स्टाफ ने उन्हें जैसे तैसे समझाया।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह रैपिड रेल के मेरठ साउथ स्टेशन पर पहली ट्रेन सुबह 8:00 बजे साहिबाबाद के लिए रवाना हुई। दूसरी ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची, जिसको लेकर यात्रियों में रोष व्याप्त हो गया। टिकट काउंटर पर हंगामा करते हुए अपना टिकट का पैसा वापस मांगने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को समझाया और अनाउंसमेंट किया। यात्रियों ने बताया कि एक घंटा देरी से पहुंची ट्रेन यात्रियों को लेकर साहिबाबाद के लिए रवाना हो गई और कुछ देर बाद यात्रियों को दुहाई हाल्ट पर उतार दिया। बाद में यात्रियों को दूसरी ट्रेन से साहिबाबाद भेजा गया।
 
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि रविवार सुबह तकनीकी कारणों से मेरठ साउथ स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होने में विलंब हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें