ग्रामीणों ने नमाजियों को वापस जाने के लिए कहा तो युवकों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 300 से अधिक नमाजी आते हैं। वापस जाते समय यह रास्ता घेरकर चलते हैं, इनमें कुछ युवक स्टंट के साथ हुड़दंग मचाते हैं।
पिछले शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक को नमाज पढ़कर जा रहे युवक की बाइक की टक्कर लग गई थी।
वहीं गांव में नमाज के लिए पहुंचे इमामुद्दीन ने बताया कि आसपास में कोई मस्जिद नहीं है। नमाज के लिए घोपला गांव की मस्जिद में जाते हैं। नमाजी तहजीब के साथ नमाज पढ़कर वापस लौट जाते हैं इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।