सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च को मुस्कान ने सौरभ की हत्या मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुस्कान के पिता की घर के बाहर बनी सर्राफा की दुकान है। पहले ठीक व्यापार चल रहा था। सौरभ की हत्या के बाद बदनामी इस कदर हुई कि उनका व्यापार चौपट हो गया।
बताया गया कि उन्होंने कई लोगों को उधार दिया था, जो लोगों ने चुकाए नहीं। मुस्कान की छोटी बहन घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। इससे भी उन्हें महीने के 15 हजार रुपये आ जाते थे। इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने इस परिवार के पास अपने बच्चों को पढ़ाने भेजना बंद कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुस्कान के पिता ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए थे। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन कोई लिखित शिकायत हमारे पास नहीं आई है।
सौरभ के रुपयों से लिया था मकान, बेचने का हक नहीं
सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं, वह मकान मुस्कान के परिजनों के रुपयों से नहीं बना। इस मकान को बनवाने में सौरभ ने रुपये लगाए थे। प्रमोद रस्तोगी को मकान बेचने का कोई हक नहीं है। सौरभ लंदन में नौकरी करने के दौरान मुस्कान के घर पर रुपये भेजता था। सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान ने जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। मुस्कान के परिवार को ये सारी बातें पहले से पता थीं, लेकिन उन्होंने हमसे कभी कुछ नहीं बताया।
गर्भवती है मुस्कान
मुस्कान गर्भवती है। उसके गर्भ में पल रहा बच्चा किसका है, इसकी डीएनए जांच की मांग सौरभ के भाई राहुल ने की है। सौरभ के परिवार का कहना है कि मुस्कान जब बच्चे को जन्म देगी, तो पहले उस बच्चे का डीएनए कराएंगे। रिपोर्ट में अगर बच्चा सौरभ का निकला, तब वो उस बच्चे को स्वीकार करेंगे, वरना नहीं अपनाएंगे।
ये भी देखें...
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या: पुलिस ने अंजलि व प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर वारदात का किया खुलासा