पतियों की निर्मम हत्या में फांस की सजा पाने वाली मुस्कान, रविता के दिलों में जेल की सलाखों के पीछे संतान प्रेम जाग गया है। मुस्कान, रविता के साथ गला दबाकर पति की हत्या करने वाली दामिनी भी अपनी संतानों की दीर्घायु के लिए एक नवंबर को जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेगी। इसके लिए इन तीनों कातिल महिला बंदियों ने जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा से पूजा सामग्री की डिमांड की है।
रविता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में फांसी की सजा के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली मुस्कान रस्तोगी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार की सलाखों के पीछे अपनी दो बेटियों की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेगी। इसके अलावा बहसूमा में अपने पति अमित कश्यप की हत्या कर बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता भी मृत्युदंड की सजा पा चुकी है। रविता भी अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेगी।
दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह हस्तिनापुर में अपने पति अतुल पंवार की हत्या में जेल में बंद दामिनी ने भी अपने इकलौते बेटे के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखने की इच्छा जताई है। पति की हत्या करने वाली इन तीनों महिला बंदियों ने जेल प्रशासन से अहोई अष्टमी व्रत के लिए अनुमति मांगी है और पूजा सामग्री भी मुहैया कराने का आग्रह किया है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान, रविता और दामिनी ने एक नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखने के लिए अनुमति मांगी है। इन तीनों महिला बंदियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह व्रत रख सकें।
आज 37 महिला बंदी जेल में अपने पतियों के लिए रखेंगी करवाचौथ का व्रत
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में अलग-अलग मामलों में बंद 37 महिलाएं बृहस्पतिवार को पतियों की दीर्घायु और अखंड सुहाग के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इन महिलाओं ने जेल प्रशासन से करवा मुहैया कराने का आग्रह किया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 37 महिला बंदी करवाचौथ का व्रत रखेंगी। उनको करवा मुहैया कराए जाएंगे। जेल में पूजा-पाठ का सामान भी बंदियों और दोषियों को दिलाया जाएगा।
ये भी देखें...
मे
रठ: सुभाष नगर में बेड पर पड़ा मिला छोटे भाई का शव, बहन ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा