मेरठ के कंकरखेड़ा में कैंटीन संचालक कमल किशोर हत्याकांड के मामले में रूह कंपाने वाला सच सामने आया है। हिरासत में लिए गए आरोपी कल्लू और रमन ने पूछताछ में बताया कि कमल के साथ रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रमन के साथ कमल किशोर की खाने के रुपयों को लेकर कहासुनी हुई थी। तभी कैंटीन संचालक को मौत के घाट उतारने की योजना बना ली गई थी। रात के समय जब आरोपी कैंटीन पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। आरोपी कल्लू दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और दरवाजा खोला। तब जाकर बाकी आरोपी भी अंदर घुस गए थे।