फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आवास विकास ने नई सड़क पर रुकवाया नगर निगम का काम, अफसरों ने जमीन पर अपना दावा जताया

Sat, 04 Nov 2023 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नई सड़क पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर शनिवार को आवास विकास के अफसरों ने भूमि पर अपना दावा जताते हुए रोक लगा दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नई सड़क पर नगर निगम द्वारा कार्यालय के काम को शनिवार को आवास एवं विकास परिषद के अफसर ने जाकर रुकवा दिया। अफसरो ने जमीन पर अपना दावा जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम जमीन पर अपना दावा जता रहा है, जबकि इस पर मालिकाना हक आवास एवं विकास परिषद का है। 

विज्ञापन


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी जागृति विहार एक्सटेंशन योजना संख्या 11 में आवास विकास की ओर से नगर निगम को जमीन भी दी गई है इसके बावजूद नई सड़क की जमीन पर निर्माण अवैधानिक है।

अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि नई सड़क की जमीन आवास एवं विकास परिषद की है। इसके लिए मानचित्र भी आवास विकास ही पास करेगा जबकि नगर निगम ने मेरठ विकास प्राधिकरण में आवेदन किया है। वहीं नगर निगम के अफसर भी जमीन पर दावा जाता रहे हैं। बहरहाल आवास विकास की टीम ने मौके पर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें