फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा: मेरठ में पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, नगरायुक्त ने सदन छोड़ा

Sat, 23 Aug 2025 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। पार्षदों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार पर नारेबाजी की, जिसके बाद आयुक्त अधिकारियों संग सदन छोड़कर चले गए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया अकेले सदन में बैठे रहे।
विज्ञापन
मेरठ नगर निगम की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पार्षदों ने जोरदार नारेबाजी की। पार्षद पवन चौधरी और संजय सैनी ने स्ट्रीट लाइट वापस कर दी और सदन में एक ठेकेदार का आशीर्वाद लेने का मामला उठाया।

पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है और नगर आयुक्त इसमें संलिप्त हैं। हंगामा बढ़ते देख नगर आयुक्त सौरभ गंगवार अपने अधिकारियों के साथ सदन छोड़कर बाहर चले गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम कुरैशी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद माहौल और गरमा गया। नगर निगम के कर्मचारी और पार्षद आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।


इस बीच, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सदन में अकेले बैठकर स्थिति संभालने की कोशिश करते रहे। पार्षदों ने महापौर से मांग की कि उन्हें नगर आयुक्त के पास लेकर जाया जाए। बोर्ड बैठक में बवाल की स्थिति बनी हुई है और आगे और भी टकराव की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

हंगामे और नगरायुक्त के सदन से बाहर जाने के बाद महापौर हरिकांत अहालुवालिया ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि नगरायुक्त का इस तरह सदन छोड़कर बाहर जाना उचित नहीं है। अब दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें